loading...

Wednesday, 1 June 2016

सुंदरी का भविष्य

ज्योतिष (अपने पास हाथ दिखाने आई एक युवती से कहा)- देखो सुंदरी, तुम्हारी शादी एक शराबी से होगी और कुछ सालों तक तुम बहुत ज्यादा दुखी रहोगी।

युवती ने पूछा- महाराज, फिर इसके बाद क्या होगा?
ज्योतिष- उसके बाद तुम्हें दुख सहने की आदत पड़ जाएगी। ‘

पिता – पुत्र और गर्लफ्रेंड

पिता- हू इज दिस गर्ल ??
पुत्र- दिस इज माय गर्ल-फ्रेंड…।
….
….
….
अगले दिन…वह लड़का एक नई लड़की को लेकर घर आया।


फिर पिता ने पूछा-
….
….
पिता- नाऊ हू इज दिस ‘न्यू गर्ल’ ??
….
….
पुत्र ने मुस्कुरा कर जवाब दिया- रिश्ता वही, आइटम नई…!!!

आई लव यू का जवाब

रास्ते से जा रहे एक मनचले युवक ने एक युवती को प्रपोज किया और कहा- आई लव यू।
युवती ने युवक को एक जोरदार थप्‍पड मारा और बोली- क्‍या बोला रे तू?
युवक रोते हुए बोला- जब सुना ही नहीं था, तो फिर थप्‍पड क्‍यों मारा…।

कवि का बेटा और स्कूल टीचर

एक बार एक कवि के बेटे का स्कूल में एडमीशन करवाया गया।
टीचर ने पूछा- व्हाट इज नाऊन??
स्टूडेंट ने जवाब दिया- अर्ज करता हूं…
….
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग,
….
वाह…वाह….
….
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग,

…..
नाउन इज ए नेम ऑफ एनी पर्सन, प्लेस ऑर थिंग…।

बताओ ये किसकी टांग है..?

एक बार एक प्रोफेसर ने बायोलॉजी प्रेक्टिकल क्लास में एक पक्षी की टांग दिखाते हुए पूछा- बताओ ये किसकी टांग है..?
छात्र ने जवाब दिया- मैं केवल टांग देख कर कैसे बता पाऊंगा सर…?

प्रोफेसर चिल्लाया- नालायक…!! इतना भी नहीं जानते।
इस एग्जाम में तुम्हें जीरो मिलता है…। तुम अपना नाम बताओ…।

छात्र ने अपना पैर दिखाते हुए मासूमियत से कहा- सर, ये देखिए मेरी टांग और आप खुद ही जान लीजिए क्या है मेरा नाम…।
loading...