loading...

Wednesday, 1 June 2016

सुंदरी का भविष्य

ज्योतिष (अपने पास हाथ दिखाने आई एक युवती से कहा)- देखो सुंदरी, तुम्हारी शादी एक शराबी से होगी और कुछ सालों तक तुम बहुत ज्यादा दुखी रहोगी।

युवती ने पूछा- महाराज, फिर इसके बाद क्या होगा?
ज्योतिष- उसके बाद तुम्हें दुख सहने की आदत पड़ जाएगी। ‘

पिता – पुत्र और गर्लफ्रेंड

पिता- हू इज दिस गर्ल ??
पुत्र- दिस इज माय गर्ल-फ्रेंड…।
….
….
….
अगले दिन…वह लड़का एक नई लड़की को लेकर घर आया।


फिर पिता ने पूछा-
….
….
पिता- नाऊ हू इज दिस ‘न्यू गर्ल’ ??
….
….
पुत्र ने मुस्कुरा कर जवाब दिया- रिश्ता वही, आइटम नई…!!!

आई लव यू का जवाब

रास्ते से जा रहे एक मनचले युवक ने एक युवती को प्रपोज किया और कहा- आई लव यू।
युवती ने युवक को एक जोरदार थप्‍पड मारा और बोली- क्‍या बोला रे तू?
युवक रोते हुए बोला- जब सुना ही नहीं था, तो फिर थप्‍पड क्‍यों मारा…।

कवि का बेटा और स्कूल टीचर

एक बार एक कवि के बेटे का स्कूल में एडमीशन करवाया गया।
टीचर ने पूछा- व्हाट इज नाऊन??
स्टूडेंट ने जवाब दिया- अर्ज करता हूं…
….
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग,
….
वाह…वाह….
….
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग,

…..
नाउन इज ए नेम ऑफ एनी पर्सन, प्लेस ऑर थिंग…।

बताओ ये किसकी टांग है..?

एक बार एक प्रोफेसर ने बायोलॉजी प्रेक्टिकल क्लास में एक पक्षी की टांग दिखाते हुए पूछा- बताओ ये किसकी टांग है..?
छात्र ने जवाब दिया- मैं केवल टांग देख कर कैसे बता पाऊंगा सर…?

प्रोफेसर चिल्लाया- नालायक…!! इतना भी नहीं जानते।
इस एग्जाम में तुम्हें जीरो मिलता है…। तुम अपना नाम बताओ…।

छात्र ने अपना पैर दिखाते हुए मासूमियत से कहा- सर, ये देखिए मेरी टांग और आप खुद ही जान लीजिए क्या है मेरा नाम…।

Tuesday, 31 May 2016

पड़ोसी कंजूस है

पति (पत्नी से) – मेरे कमर में बहुत दर्द है…, जरा गुप्ता जी के घर से आयोडेक्स ले आओ।

पत्नी – वो नहीं देंगे। वो बहुत कंजूस है।

पति – हां, है तो खानदानी कंजूस साले……, करमजले….., मर जाएंगे यू ही…!
….
….
ऐसा करो तुम अलमारी से अपनी ही निकाल लो, दर्द कुछ ज्यादा ही है…।

माँ बेटा और लव मैरिज

बेटा – मां, लव मैरिज करने से घर वाले नाराज होते हैं क्या?
……..
………..
बेटा – तू जरूर किसी चुडै़ल के चक्कर में होगा और यह सब ‍तुझे उसी डायन ने कहा होगा….
…………
लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं…।
जहां अच्छा लड़का दिखा शुरू हो गई…., बेटा इनसे बच के रहना ये बहुत मक्कार और कमीनी होती है…. और इनका तो खानदान भी….।
…….
बेटा – बस मां, ऐसा कुछ नहीं है, वो तो पिताजी बता रहे थे कि आप दोनों की लव मैरिज हुई थी।

बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन

एक बार एक साहब होटल में गए।
उनको गर्मी लगी तो उन्होंने अपना कोट उतार कर टांग दिया और उस पर एक पर्ची लिखकर लगा दी…



‘कोई भी मेरा कोट चुराने की कोशिश न करें, मैं बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन हूं।’


थोड़ी देर बाद वह साहब वापस वहां आए, तो देखा कोट गायब था…

…और वहां दूसरी पर्ची रखी हुई थी जिस पर लिखा था-


‘मुझे पकड़ने की कोशिश मत करना, मैं दौड़ने में वर्ल्ड चैंपियन हूं।’

आत्महत्या

एक सज्जन इतने मोटे हो गए कि उनका चलना-फिरना मुश्किल हो गया।
एक बार सांस अंदर ले लें, तो छोड़ना मुश्किल और एक बार सांस छोड़ दें तो दुबारा लेना मुश्किल।
वे इस सिलसिले में डॉक्टर के पास गए तो डॉक्टर घोंचू ने कहा- भाई साहब ! मर जाएंगे आप…।


अगर जीना चाहते हो तो अच्छा-अच्छा खाना-पीना छोड़ दो। बगैर नमक का भोजन लो और मटके का पानी पियो।


उस सज्जन ने सोचा- बेकार है ऐसा जीना…! न खा सकता हूं, न पी सकता हूं…! न चल सकता हूं, ‍न फिर सकता हूं…। इससे तो मौत अच्छी। यह सोचकर उन्होंने आत्महत्या करने के लिए 8 माले की ऊंची बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी।

परंतु वे किस्मत के बड़े धनी थे…! मरे नहीं, आंख खुली तो अस्पताल में पड़े थे। डॉक्टर घोंचू बाजू में खड़े थे। उन्होंने पूछा- डॉक्टर साहब, क्या मैं जिंदा हूं?

डॉक्टर ने गंभीर होकर कहा- हां आप तो जिंदा है, लेकिन वे तीनों मर गए जिन पर आप गिरे थे।

कैसी लग रही हूं

घोंचू ने अपने दोस्त पोंचू से कहा- मैं अपनी बीवी की वजह से एक दिन नरक में जाऊंगा, हर दिन झूठ जो बोलना पड़ता है।
पोंचू ने हैरान होकर पूछा- ऐसा क्यों है मेरे भाई?

घोंचू- रोज सुबह-शाम सजने-संवरने के बाद मेरी बीवी पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं

होमवर्क नहीं किया, तो मुर्गा बनाऊंगी।

टीचर- भरी क्लास में चिंटू से बोली अगर तुमने कल होमवर्क नहीं किया, तो मुर्गा बनाऊंगी।
….
….
यह सुनकर चिंटू के दिमाग का दही हो गया।
….
….
वह घबरा कर बोला- लेकिन मैम मैं तो शाकाहारी हूं, मुर्गा नहीं खाता। आप तो मटर पनीर बना लेना।

बेइज्जती की आदत

चपरासी (नेताजी से)- साहब, आप अपने कार्यालय में सिर्फ शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो ?
नेताजी : क्योंकि उन्हें रोजाना बेइज्जती सहने की आदत होती है।
…..
….
चपरासी- आप कुंवारों को क्यों नही रखते?
….
….
नेताजी- क्योंकि कुंवारों को घर जाने की जल्दी होती है और शादीशुदा आदमियों को घर जाने की जल्दी नहीं होती।

भीख मांगना बुरी बात


महिला – इतने हट्‍टे-कट्‍टे हो, मेहनत-मजदूरी क्यों नहीं करते?

भीख मांगना बुरी बात है..।
भिखारी – …और आप भी तो इतनी सुंदर हो, फिल्म में आने के बजाय घर में क्यों काम करती हो?

महिला- जरा ठहरो, मैं तुम्हारे लिए अभी कुछ लाती हूं…।

तेरी बीवी ने तुझे घर से निकाला

घोंचू (पोंचू से)- यार, तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?

पोंचू- साले तेरे कहने पर उसे चैन गिफ्ट की थी, इसीलिए निकाला।
घोंचू- चांदी की थी क्या?
पोंचू- नहीं, साइकिल की…! ऽऽऽऽऽऽऽ
…..
ऽऽऽऽऽऽऽ
ऽऽऽऽऽऽऽ
क्योंकि सोने-चांदी वाले हड़ताल पर है।

लड़की को प्रपोज करने का सबसे सही दिन

घोंचू (पोंचू से)- क्या तुम जानते हो, किसी भी  लड़की को प्रपोज करने का सही दिन कौन-सा होता है…।
पोंचू- अरे बेवकूफ, इतना भी नहीं जानता ‘वेलेंटाइन डे’।
घोंचू- अरे नहीं रे पगले…!!


किसी भी लड़की को प्रपोज करने का सबसे सही दिन ‘एक अप्रैल’ होता है।
पोंचू- क्यों, इस दिन में ऐसा क्या है ??
घोंचू- देख यार…! लड़की मान जाए तो ठीक, नहीं तो कह दो ‘अप्रैल फूल बनाया’।

3 बार तलाक


घोंचू (पोंचू से)- तुमने अप्रैल फूल मनाया?

पोंचू- हां…!

घोंचू- किसके साथ?

पोंचू- अपनी बीवी के साथ…। मैंने उसे 3 बार तलाक कह दिया। जब वो जोर-जोर से रोने लगी तो मैंने कहा- अप्रैल फूल.. अप्रैल फूल, अप्रैल फूल बनाया…!

चंदू चूहा चार पैग

शादी की एक पार्टी में चंदू चूहे ने चार पैग लगा लिए और खुद को बहुत बलशाली समझने लगा।

यह देखकर पास खड़ी बिल्ली बोली- आज अगर पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती।
…..
…..

चंदू चूहा गुर्राकर बोला- ओए ऽऽऽ, चल रवाना हो जा यहां से…,

….वर्ना लोग कहेंगे कि शराब पीकर औरत को पीट दिया…।

साइंस की क्लास

चम्पू (चिंटू से)- क्या तुम इस लड़की को जानते हो ??

….
….
चिंटू- हां जानता हूं, कभी मैं इसके साथ सोया करता था।
….
….
चम्पू- अच्छा, तुमने कभी बताया ही नहीं। वैसे कब और कहां ?
….
….
चिंटू- अरे जब मैं स्कूल में पढ़ता था, तब साइंस की क्लास में…।

शताब्दी एक्सप्रेस

एक रिपोर्टर उस आदमी के पास पहुंचा, जो बच गया था।
रिपोर्टर ने पूछा- यह हादसा कैसे हुआ ?
उस आदमी ने कहा- ये सब एनाउंसर की गलती है। उसने कहा शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर आ रही है। हम 100 लोग प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। यह सुनकर हम घबरा गए और पटरी पर कूद गए, लेकिन ट्रेन तो बजाय प्लेटफॉर्म के आने के पटरी पर आ गई।
रिपोर्टर ने हैरान होकर पूछा- तो आप कैसे बच गए? लगता है कि आप ही इनमें सबसे ज्यादा अकलमंद है।
उस आदमी ने कहा- ज‍ी ऐसा नहीं है सर, मेरे साथ भी चोट हो गई।


मैं तो आत्महत्या करने आया था। एनाउसमेंट सुन प्लेटफॉर्म पर खड़ा हो गया और बच गया।

सन 1970 – सन 2015



सन 1970 में :- दूल्हा सोचता था __
दहेज़ में रेडियो मिल जाए।

सन 1980 में :- दहेज़ में साईकिल मिल जाये।

सन 1990 में :- दहेज़ में बाईक मिल जाए।

सन 2000 में :- दहेज़ में कार मिल जाए।

सन 2015 में :- बस बिना बॉय फ्रेंड वाली दुल्हन
मिल जाए।

और कुछ भी नहीं चाहिए।।

हमेशा भावुक होने की जरूरत नहीं

जिंदगी में यदि कोई आपसे ये पूछे
“क्या खोया और क्या पाया है?”

तो पुरे विश्वास के साथ कहना कि

जो गाजर के हलुवे में डालते है वो खोया है
और जो खटिया मे नीचे चार डंडे खडे है वो पाया है

हमेशा भावुक होने की जरूरत नहीं!!

हमारे पूर्वज बन्दर

टीचर: तुम्हें पता है हमारे पूर्वज बन्दर थे?

जाट: थारे होंगे, महारे तो चौधरी थे।

हड़ताल

सुनार भाइयों से विनती है की

वो अपनी हड़ताल खत्म कर दे

और अपनी अपनी दूकान खोल ले

कहीं ऐसा न हो कल को रामदेव पतंजलि ज्वैलरी बाज़ार में उतार दे तो रोटी लपेटनी है|

Monday, 30 May 2016

एक अखबार हिन्दी या अंग्रेजी



जाट…… दिल्ली चला गया
रेलवे स्टेशन पै अखबार वाले से बोला:-
एक अखबार देना…

अखबार वाला-हिन्दी या अंग्रेजी का?

जाट ….. भाई कोईसा दे दे
मने तो रोटी लपेटनी है|

फेर के होया

पत्नी हरियाणा पुलिस से- जी म्हारा
घरवाला 5 दिन पेहला गोभी लेन
गया था इब तक कोणी आया

हरियाणा पुलिस- फेर के होया,
कोई और सब्जी बना ले, जरुरी है गोभी बनानी?

लाजवाब हरियाणा

लाजवाब हरियाणा

हरियाणवी लड़की: पासपोर्ट साइज फोटो खींच दे, अर उसमें मेरी नई चप्पल भी आनी चाहिए

फोटोग्राफर बी हरियाणवी था। बोल्या उकड़ू बैठ जा।

पैसों की चिंता मत कर



जाट पेंटिंग खरीदने गया…
सेल्समैन:
यह 10 हजार रुपये की है।
आईल पेंट से बनी हुई है।
जाट:
पैसों की चिंता मत कर।
देसी घी में कुछ दिखा….!

वाह! वाह!

जिस ने ज़ल्द बाज़ी में शादी की
उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया।।

वाह! वाह!
वाह! वाह!

और जिसने सोच समझ कर की
उसने कौन सा तीर मार लिया।

शिमला के होटल

पत्नी: सुनो,आजकल चोरियाँ बहुत होने लगी है धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए !

पति: कौन से

पत्नी: वही जो हम शिमला के होटल से उठा लाए थे

खूटा यहीं गडेगा

एक जाट ने सार्वजनिक स्थान पर भेस बाधने के लिये खूटा गाड़ रखा था। अन्य चौधरियो ने खूटा उखाड़ने का अनुरोध किया किन्तु जाट ने बात नहीं मानी। अन्त में पन्चायत बुलायी गयी।

पन्चो ने जाट से कहा -तूने खूटा गलत जगह गाड़ रखा है।
जाट- मानता हूँ भाई।

पन्च- खूटा यहाँ नहीं गाड़ना चाहिए था।
जाट- माना भाइ।

पन्च- खुटे से टकरा कर बच्चों को चोट लग सकती है।
जाट- मानता हूं।

पन्च- भेस सार्वजनिक स्थान पर गोबर करती है, गन्दगि फैलती है।
जाट- मानता हूं।

पन्च- भेन्स बच्चों को सिन्ग पुन्छ भी मार देती है।
जाट- मानता हूं,
मैंने तुम्हारी सभी बातें मानी। अब पन्च लोगों मेरी एक ही बात मान लो।

पन्च- बताओ अपनी बात!!!
जाट- खूटा यहीं गडेगा ।।

खुदा ही खुदा

यहाँ खुदा है, वहाँ खुदा है
आस पास खुदा ही खुदा है
जहाँ खुदा नहीं है, वहाँ कल खुदेगा.”

बसंती की मौसी

“अगर बसंती की मौसी, ठाकुर को राखी बांधे तो बसंती और ठाकुर का क्या रिश्ता हुआ ?.

अपना-अपना काम करो कोई रिश्ता नहीं बनता; क्योंकि ठाकुर के हाथ ही नहीं थे

छोटे छोटे पत्थर

अगर आपकी राह में छोटे छोटे पत्थर आये तो समझ लेना…

रोड का काम चल रहा हे ।।

बिजली नहीं आती

यूपी में लड़का मुलायम सिंह से – नेताजी पढ़ाई नहीं हो पा रही। बिजली नहीं आती।

मुलायम सिंह – अक्लेश से बात करके कुछ इंजाम करता हूँ।

लड़का – बिजली का?

मुलायम सिंह – नहीं डिग्री काक्ति

TIDE और शिकंजी

स्पेशल फार्मूला –
अगर पांच सौ लोगों के लिए
शिकंजी बनानी हो तो
दो ढक्कन TIDE मिला दें
क्यूंकि नए TIDE मेँ है
हज़ारों निम्बूओं की श

ज़िन्दगी बस चार दिन

रात भर मुझे इस बात ने सोने
नहीँ दिया कि ज़िन्दगी तो बस चार दिन की हैँ
और
इंटरनेट-पैक मैने 30 दिन का करवा लिया ।

अकबर और अनारकली


अकबर:- सेनापति..! यह बताओ कि हम अनारकली को क्यों नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं..
सेनापतिः- महाराज, क्योंकि हम मुगल हैं, गुगल नहीं…!!!


बेटी माँ और मोबाईल

माँ : जा किचन से छोटी प्लेट लेके आ।

बेटी : मम्मी नही दिख रही, कहा रखी है?

माँ : गैस चालू करके मोबाईल मे आग लगा…
फिर अपने आप दिख जायेगी।

बुलेट की आवाज!

अब तो हद हो गयी है

ये अफवाह…
कौन फैला रहा है की…

अँक्टिवा के साइलेंसर पे
बीबी का नाम लिखने से..

बुलेट की आवाज आती है!!!

ब्यूटी पार्लर और शराब

पत्नी: तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो

पति: औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या

पत्नी: वो तो में तुम्हें सुंदर लगूं इसलिये…

पति: पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

चार पैग और पत्नी


एक मशहूर प्रेरक वक्ता ने
समारोह में कहा –

“मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे
साल उस औरत के बाहों मे गुजारे,
जो मेरी पत्नी नहीं थी …।”

सब एक दम से चुप हो गए।
तब बात आगे बढ़ाते हुए कहा –

“वह औरत मेरी माँ थी” .

सब ने ख़ूब तालियाँ बजाई….

वहाँ मौजूद हमारे एक भाई ने यही कथन
अपने घर में चार पैग लगाने के बाद
आजमाना चाहा….।

किचन में काम कर रही पत्नी के पास जाकर बोला –
“मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे
बरस उस औरत के बाहों मे गुजारे
जो मेरी पत्नी नहीं थी….।”

पर इसके बाद की लाईनें बेचारा
नशे की वजह से भूल गया और बुदबुदाया…

“मुझे याद नहीं आ रही वो औरत कौन थी…”

बाद मे उसे जब होश आया तो वो अस्पताल में था।
बेलन से हाथ, पैर, थोबड़ा, पसली…टूट चुकी थी,
बॉल नोचे हुए थे, उबलते हुए पानी के फेंके जाने
से बुरी तरह झुलस गया था बेचारा

सदा सुखी रहो

पंडित जी, मेरी शादी नहीं हो रही है..
कोई उपाय बताओ।

पंडित जी:
सबसे पहले, बड़ो से ‘सदा सुखी रहो’ के आशीर्वाद लेना बंद करो

रामदेव बाबा वाला नूडल्स

बंता:
यार ये रामदेव बाबा वाला नूडल्स खरीदा है,
इनको खाना कैसे है ?

संता:
एक नाक बंद करके दूसरी नाक से अंदर खींचना 

स्वर्ग औऱ दिल्ली


बच्चा, तुझे स्वर्ग मिलेगा,
लाओ कुछ दक्षिणा दे जाओ।

लड़का:-
ठीक है दक्षिणा में आपको मैंने दिल्ली दी।
आज से दिल्ली आपकी हुई।

साधू :-
दिल्ली क्या तुम्हारी है ?
जो मुझे दे रहे हो।

लड़का :-
तो स्वर्ग क्या तेरे बाप ने खरीद रखा है,
जो तू उधर के प्लाट यहाँ बांट रहा है।

भगवान भक्त और सिक्योरिटी गार्ड

 भगवान: क्या चाहिए तुझे?

भक्त :
एक नौकरी,
पैसो से भरा कमरा,
सुकून की नींद
और
गर्मी से छुटकारा ।

भगवान : ✋तथास्तु

बेचारा भक्त अब बैंक के ATM का सिक्योरिटी गार्ड है, और वह AC में सोता रहता है!

सुन्दर पत्नी



पति को बाजार जाते हुए देख पत्नी ने पैसे देकर कहा
“कुछ ऐसी चीज़ लाना जिस से मैं सुन्दर दिखूं”

पति खुद के लिए Whisky की दो बोतल ले आया।



अनुशासन

संता: यह अनुशासन क्या होता है?

बंता: जैसे दुशासन होता है, वैसे ही अनुशासन होता है !

सदाचार

संता: यह सदाचार क्या होता है?

बंता: जैसे आम का अचार होता है, वैसे सादा आचार होता है!

हड़ताल

सुनार भाइयों से विनती है की

वो अपनी हड़ताल खत्म कर दे

और अपनी अपनी दूकान खोल ले

कहीं ऐसा न हो कल को रामदेव पतंजलि ज्वैलरी बाज़ार में उतार दे

आठवीं में आठवीं बार

संता और बंता आठवीं में आठवीं बार फ़ैल हो गए

संता: चल खुदखुशी कर लेते हैं

बंता: साले, पागल हो गया है??

अगले जनम में फिर नर्सरी से शुरू करना पड़ेगा!!!

सबसे जरूरी बात

गर्मी आ गयी हैं अपना ख्याल रखना
पानी ज्यादा पीना
खाना कम खाना
और सबसे जरूरी बात-
सिर को धुप से बचाना⚡
क्योंकि भूसे मे आग जल्दी लगती हैं

फेसबुक ‍फ्रेंड

एक अमीर महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार रोकी..
और उसे एक भिखारी दिखा…

उसने भिखारी को गौर से देखा, और बोली:
“तुम्हारा चेहरा मुझे जाना-पहचाना लग रहा है,
क्या मैंने तुम्हें पहले भी कहीं देखा है…?”

भिखारी तत्काल बोला:
“मेमसाब, हम दोनों फेसबुक पर ‍फ्रेंड हैं…”

शादी करके खुश तो हो ना

पति- तेरे बाप की जले पे नमक छिड़कने की आदत गयी नहीं।

पत्नी- क्यों क्या हुआ?

पति- आज फिर से पूछ रहा था कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना?

दामादजी

दामाद 14 दिनों से ससुराल में था l
सास :- ” दामाद जी कब वापस जा रहे हो ”
दामाद :- क्योँ
सास :- बहुत दिन हो गये l
दामाद :- आपकी बेटी तो दस दस महीने मेरे यहाँ रहती है l
सास :- दामादजी, वो तो आपके वहाँ ब्याही गयी है न l
दामाद :- और मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ ?

स्ट्राइक चल रही है न इसलिए रुका हूँ ……

सोचना भी मत

पति और पत्नी घूमने निकले।
टहलते समय पति एक पत्थर से टकरा गया और उसका खून बहने लगा।
उसने अपनी पत्नी की तरफ देखा इस उम्मीद में की वो अपना दुपट्टा फाड़ेगी और उसके घाव पे बाँध देगी..

पत्नी ने पति की आँखों में देखा और बोली
“सोचना भी मत…
डिज़ाइनर पीस है!!!”

मछली और सरदार

ईक सरदार तलाब में गिर गया।

डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गई।

सरदार ने उसे पकड़ कर बाहर फेंका और

बोला : तू तो कम से कम अपनी जान बचा ले

दुआ कबूल हो गयी

एक पिंजरे में कुछ तोते एक तोती को छेड़ रहे थे..

जबकि दुसरे पिंजरे में
एक तोता पूजा कर रहा था और
दूसरा तोता नमाज़ पढ़ रहा था!

मालिक ने सोचा: कितने नेक तोते हैं, इनके पिंजरे में तोती सुरक्षित रहेगी…
उसने तोती को नेक तोतो के पिंजरे में दाल दिया.

तो पूजा करने वाला तोता नमाज़ पढ़ने वाले तोते से बोला…

“उठो मियाँ, दुआ कबूल हो गयी !


कुंवारा लड़का

कुंवारा लड़का:
मुझे शादी नहीं करनी।
मुझे सभी औरतों से डर लगता है।

पिता:
कर ले बेटा।
फिर एक ही औरत से डर लगेगा।
बाकि सब अच्छी लगेंगी

पत्नी लापता है

आदमी- सर, मेरी पत्नी लापता है।

डाकिया- ये डाकघर है, पुलिस थाना नहीं।

आदमी- ओह सॉरी!!! साला ख़ुशी के मारे कहाँ जाऊं समझ में नहीं आ रहा।

किसी सहेली को forward ना करियो !!!

पत्नी- जानू, काश आप मेसेज होते।
मैं आपको save करती, जब चाहती पढ़ती

पति- कंजूस ही रहियो। save ही करके रखियो, अपनी किसी सहेली को forward ना करियो !!!

बड़ा मज़ा आता

पति- काश मैं गणपति होता। तुम रोज़ मेरी पूजा करती, मुझे लड्डू खिलाती। बड़ा मज़ा आता।

पत्नी- हाँ, काश तुम गणपति होते। रोज़ तुमको लड्डू खिलाती। हर साल विसर्जन करती, नए गणपति आते। बड़ा मज़ा आता। !!!

पायल और पप्पी

 लड़का: आपका नाम क्या है?
लड़की: पहन कर बताऊं या दिखा कर?
लड़का: क्या मतलब?
लड़की: पायल.

लड़की: .. और आपका?
लड़का: आप दोगी या मैं देकर बताऊं?
लड़की: क्या मतलब?
लड़का: पप्पी.”

क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूँ

पत्नी- जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूँ?

पति- नहीं

पत्नी- क्यूँ?

पति- मैं “हनुमान चालीसा” पढ़ कर सोता हूँ


भाईचारा का प्रयोग

अध्यापक: “भाईचारा” शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ।

चिंटू :
मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है।

दे थप्पड़ दे थप्पड़ … 😀 😛

शादी के बाद पहली बार

शादी के बाद पहली बार बहू रसोई मे गई
और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी ।

सास बाहर से घर लौटी…
फ्रिज खोला, अन्दर देखकर चकराई और पूछा:
ये मन्दिर“ का घण्टा फ्रिज में क्यों रखा है ?”

बहू :
“किताब में लिखा है,
सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घण्टा फ्रिज में रखें

तुझे चाहीये तो मेरी रख ले

भिखारी:
भगवान के नाम पे
कुछ दे दे बाबा..

Student –
ये ले.. मेरी B.E. की डिग्री रख ले..!

भिखारी:-
अब रुलाएगा क्या पगले..
तुझे चाहीये तो मेरी
MBA. की रख .ले.!

ओये “जन्नत” हमारी बेगम का नाम है


पठान ने अपने मोहल्ले मेँ रहने वाले एक आदमी को खूब पीटा ..

बात पँचायत तक पहुँच गई

पँचायत मेँ पठान से पूछा गया
कि तुमने इस आदमी को क्यों मारा ?

पठान – ये आदमी पुरे मोहल्ले मेँ कहता रहता है
अच्छे काम करो तुम्हेँ जन्नत मिलेगी .

सरपंच – तो ठीक ही तो कहता है ये ..

अब पिटने की बारी सरपँच की थी ..

अब सरपँच को क्योँ मारा ?

पठान ने बताया – ओये “जन्नत” हमारी बेगम का नाम है !

लड़की पटावे में कच्छु नई धरो


यू पी सरकार से लैपटॉप पा कर एक u.p. का लड़का गूगल पर टाइप करता है

” Haw two empres a Garl if Week en inglish ”

गूगल का जवाब –

“सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ, जेमें फायदा है, लड़की पटावे में कच्छु नई धरो, जायदाद बिक जईहे जे चक्करो में और जूता पडिहै सो अलग…”
loading...